National : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 संसद में पेश किया | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में रिकॉर्ड लगातार आठवां केंद्रीय बजट 2025-26 पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। हालांकि, विपक्षी सांसदों ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों की घटना को लेकर सदन में हंगामा और नारेबाजी किया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 साल के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और बढ़ा है। हम अगले 5 वर्षों को सबका विकास को साकार करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं।"

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय बजट को अपनी मंजूरी दी है। केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करने की मंजूरी ली। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर पारंपरिक ‘बही-खाता’ शैली की थैली में लिपटे एक डिजिटल टैबलेट के जरिए कागज रहित बजट पेश कर रही हैं।

भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री सीतारमण ने जुलाई, 2019 में बजट ब्रीफकेस ले जाने की औपनिवेशिक परंपरा को तोड़ा था। इसके बजाय उन्होंने केंद्रीय बजट के कागजात ले जाने के लिए पारंपरिक ‘बही-खाते’ का विकल्प चुना था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने से पहले सीतारमण नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय के बाहर वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी और वित्‍त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने ‘क्रीम’ रंग की साड़ी पहनी हुई थी।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

नया सबेरा का चैनल JOIN करें