Mumbai News : लेखक रामकेश यादव ने मनाया चौसठवाँ जन्मदिन | Naya Savera Network

Mumbai News : लेखक रामकेश यादव ने मनाया चौसठवाँ जन्मदिन  | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। रॉयल्टी प्राप्त कवि, गीतकार तथा वरिष्ठ लेखक रामकेश एम.यादव ने अपना चौसठवाँ जन्मदिन मुंबई में मनाया। गौरतलब है कि श्री यादव बृहन्मुम्बई महानगरपालिका में एक शिक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर अपना सारा समय साहित्य लेखन में व्यतीत कर रहे हैं। इनकी लिखी अब तक 26 पुस्तकें और 1700 से अधिक लेख देश के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुके हैं। महाराष्ट्र राज्य पाठ्य पुस्तक निर्मिती विभाग व अभ्यासक्रम संशोधन मण्डल पुणे द्वारा इनकी 2 रचनाएँ पाठ्यक्रम में शामिल की जा चुकी हैं। इन्हें 416 पुरस्कारों व सम्मानपत्रों से नवाजा जा चुका है। इनका साहित्य-लेखन अनवरत जारी है। श्री यादव सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आज भी समाज को एक नया आयाम दे रहे हैं। इनके जन्मदिन पर  साहित्यकारों,पत्रकारों, बुद्धिजीवियों सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने इन्हें दिर्घायु व स्वस्थ रहने की अपनी हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।





*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें