Mumbai News : भारतीय सदविचार मंच का भव्य सम्मान समारोह संपन्न | Naya Savera Network



  • प्रेम शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी और चंद्रशेखर शुक्ला पुरस्कृत

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महानगर की प्रसिद्ध सामाजिक, साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था भारतीय सदविचार मंच द्वारा 2 फरवरी को दहिसर पूर्व स्थित भारतीय सदविचार मंच समाज कल्याण केंद्र सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में २4 वां डॉ. राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार- २०२4 वरिष्ठ पत्रकार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल  को , 7वां ठाकुर हरदत्त सिंह आदर्श पत्रकारिता पुरस्कार -२०२4 वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के महाराष्ट्र व्यूरो चीफ ओमप्रकाश तिवारी को और तृतीय बाबू आर एन सिंह आदर्श समाजसेवी पुरस्कार -२०२4 वरिष्ठ समाजसेवी, धर्मनिष्ठ,श्री रामलीला उत्सव समिति, विक्रौली, घाटकोपर के  अध्यक्ष चन्द्रशेखर आर.शुक्ल को सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। संस्था संस्थापक, मुख्य मार्गदर्शक डॉ. राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न इस भव्य समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष - श्री संतोष आर. एन. सिंह, प्रसिद्ध समाजसेवी पंकज मिश्रा, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी,  शिवसेना (यूबीटी ) के प्रवक्ता आनंद दुबे , हिंदी दैनिक नवभारत के संपादक ब्रजमोहन पाण्डेय, हमारा महानगर के संपादक राघवेन्द्र द्विवेदी, नालासोपारा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संचालक डॉ.ओमप्रकाश दुबे, शिक्षाविद् डॉ.हृदय नारायण मिश्रा,उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष  संजय सिंह, समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ . किशोर सिंह , हिंदी मासिक पत्रिका अग्नि शिला के संपादक ,आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, पाक्षिक प्रारम्भ उत्तर दर्शन के संपादक , विनोद हरदत्त सिंह, प्रसिद्ध टेक्नोक्रेट दिनेशचंद्र उपाध्याय , अवकाश प्राप्त आइ.टी.एस. श्री ए. एन. पाण्डेय, मेट्रो हास्पिटल के संचालक डॉ. ओ.के. मिश्रा , समाजसेवी डॉ.अजय एल.दुबे और समाजसेवी मिथलेश मिश्रा के साथ साथ संस्था  मार्गदर्शन मंडल के सदस्य इंद्रमणी दुबे , श्रीकांत पाण्डेय, हरिशंकर तिवारी अलावा समारोह में सैंकड़ों गणमान्य में उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, संस्था अध्यक्ष डॉक्टर शिवश्याम तिवारी और कार्यसमिति के अन्य पदाधिकारी- कमलाशंकर मिश्रा, बैजनाथ मिश्रा,महेंद्र कुमार मिश्रा,गणेश प्रसाद पाण्डेय,राजीव मिश्रा, राजकुमार सिंह, बी.एम गुप्ता,शिशिर पाण्डेय, रत्नेश‌ दुबे ,रामप्रकाश तिवारी, कमलाकांत त्रिपाठी,प्रेमचंद(बाबा) तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्रा,,उमेश सिंह, इंद्रेश चौरसिया , राजकुमार यादव,और शिवशंकर विश्वकर्मा ने अतिथियों का सत्कार किया।

 धर्मेन्द्र गणेश प्रसाद पाण्डेय ने 51 हजार रुपए की धनराशि प्रदान कर संस्था की मानद संरक्षक सदस्यता,और नलिन उपाध्याय ने संस्था  की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। संस्था के महामंत्री नागेंद्र मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं.कमलाशंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरम्भ में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक शिवपूजन पाण्डेय के संचालक में प्रसिद्ध हास्य व्यंग कवि सुरेश मिश्रा, कवियत्री कुसुम तिवारी और दीपक खेर अपनी कविताओं से सम्मान बांधकर वाहवाही लूटी। प्रसिद्ध लेखक कृपाशंकर मिश्रा ने अपनी नई किताब आकाशवाणी को मंचस्थ अतिथियों को सादर भेंट किया। अंत में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह के भतीजे और नागेन्द्र मिश्रा के छोटे भाई  के‌‌ दु:खद निधन पर दो मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गयी। प्रीति भोजन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।


*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें