Mumbai News : अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा के अवसर पर बहुभाषी कवि सम्मेलन संपन्न | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। ओएनजीसी मुंबई के बीकेसी कार्यालय स्थित ग्रीन हाइट के आडिटोरियम में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा के अवसर पर एक बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सरस्वती वंदना से आरंभ इस कवि सम्मेलन में हास्य कवि सुरेश मिश्र (अवधी), संजय बंसल (हरियाणवी), प्रशांत मोरे (मराठी) और निर्मल सिंह झाला(गुजराती) ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

सुरेश मिश्र की कविता हे पांड़े बाबा काउ कही,ई कवन जमाना आवत बा पर सभी श्रोता लोटपोट हो गए। उनकी हास्य कविताओं को खूब तालियां मिलीं। संजय बंसल का हरियाणवी अंदाज खूब पसंद किया गया। इससे पूर्व राजभाषा अधिकारी प्रशांत त्रिपाठी ने बहुभाषी कवि सम्मेलन का उद्देश्य प्रस्तुत किया। 

कार्यकारी निदेशक, प्रमुख क्षेत्रीय कार्यालय, ब्रिजेश चन्द्र गोयल, नृसिंह बलिआरसिंह, मुख्य महाप्रबंधक - प्रधान मानव संसाधन, अरुण कुमार चौहान, महाप्रबंधक (सिविल),जमील पाशा, उप महाप्रबंधक प्रभारी निगमित संचार, सुश्री मेघना पेगु, उप महाप्रबंधक - प्रभारी आतिथ्य एवं कल्याण अनुभाग,अरुण कुमार चौहान मुख्य महाप्रबंधक - सिविल अनुरक्षण ने अतिथियों का शॉल,श्रीफल तथा पौधा प्रदान कर सम्मान किया गया। अंत में प्रशांत त्रिपाठी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें