Jaunpur News : प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने किया एक्सपोजर विजिट | Naya Savera Network


  • शैक्षिक यात्रा में रोचक जानकारियों से कराया गया अवगत

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल, बिथार के प्रतिभाशाली बच्चों के एक समूह को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत एक्सपोजर विजिट में ऐतिहासिक शाही किला और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की यात्रा कराई गई। इस शैक्षिक यात्रा का उद्देश्य बच्चों को ऐतिहासिक तथ्यों के साथ विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा क्षेत्र के बारे में रोचक जानकारियों से अवगत कराना था। बच्चों को चिकित्सा शिक्षा और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के जीवन का अनुभव भी कराया गया।
धर्मापुर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने विद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर विजिट के लिए जा रही बस को रवाना किया। सर्वप्रथम बच्चे पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय के रसायन, भौतिक विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन सहित विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं और विवेकानंद केन्द्रीय पुस्तकालय का अवलोकन किया। उन्हें विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों और अनुसंधान गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने बच्चों को उच्च शिक्षा के महत्व और भविष्य में करियर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। बच्चों ने ज्योतिबा फुले छात्रावास के मेस में भोजन का अनुभव भी प्राप्त किया।
इसी क्रम में आगे बच्चों ने उमानाथ सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया। उन्होंने वहां के विभिन्न विभागों, ऑपरेशन थिएटर आदि का अवलोकन किया। उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में करियर के अवसरों और डॉक्टरों और नर्सों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने मानव शरीर, चिकित्सा उपकरणों और प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
तत्पश्चात बच्चों ने शर्की बादशाह फिरोज शाह तुगलक द्वारा बनवाए गए शाही किला का दौरा किया। किले की भव्यता और ऐतिहासिक महत्व ने बच्चों को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्हें किले की वास्तुकला, इतिहास और महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने किले के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया और इतिहास के बारे में रोचक तथ्य जाने।
इस विजिट में एआरपी महेंद्र कुमार यादव, उमेश मिश्रा, आनंद कुमार यादव, अखिलेश यादव, श्रीमती सरोज गौतम, श्रीमती दीपा सिंह एवं श्रीमती एकता सिंह भी साथ रहीं। साथ गई प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती विद्योत्तमा उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में चयनित कुल 51 बच्चों ने इसमें प्रतिभाग किया। एक्सपोजर विजिट ने बच्चों के ज्ञान और दृष्टिकोण को विस्तृत किया। उन्होंने इतिहास और उच्च शिक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस यात्रा ने बच्चों को प्रेरित किया और उन्हें अपने भविष्य के लक्ष्यों को निर्धारित करने में मदद की। इस तरह की यात्राएं बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यह एक्सपोजर विजिट पीएम श्री कम्पोजिट स्कूल के बच्चों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।


*RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें