UP News : विदेश मंत्री 50 देशों के डेलीगेट्स के साथ पहुंचे काशी | Naya Savera Network

UP News : विदेश मंत्री 50 देशों के डेलीगेट्स के साथ पहुंचे काशी  | Naya Savera Network
  • बीएचयू में काशी तमिल संगमम के अकादमिक सत्र में हुए शामिल

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 50 देशों के डेलीगेट्स के साथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री और राजदूतों का मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम सहित भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच विदेशमंत्री और डेलीगेट्स काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर ​स्थित ओंकार नाथ ठाकुर सभागार में आयोजित काशी तमिल संगमम के तीसरे संस्करण में शामिल हुए। सभागार में विदेश मंत्री और राजदूत आईआईटी बीएचयू के छात्रों औऱ शिक्षकों से भी संवाद करेंगे। विदेश मंत्री, राजदूतों के साथ आईआईटी बीएचयू सहित परिसर में विभिन्न प्रतिष्ठानों का भ्रमण करेंगे। 

UP News : विदेश मंत्री 50 देशों के डेलीगेट्स के साथ पहुंचे काशी  | Naya Savera Network

इसके बाद वे मेहमानों के साथ ऐतिहासिक सारनाथ में संग्रहालय, बौध मंदिर औऱ उत्खनन स्थल पर सभी जाएंगे। भ्रमण के पश्चात बाबतपुर एय़रपोर्ट लौटेंगे। यहां से शाम पांच बजे विशेष विमान से दिल्ली चले जाएंगे। विदेश मंत्री और विदेशी राजदूतों की अगवानी के लिए प्रदेश सरकार के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा रात में ही शहर में आ गए थे। 



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad

*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें