BREAKING

UP News: रामलला प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर हुआ रामचरित मानस पाठ | Naya Savera Network


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। माधव कृपा छात्रावास में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर रामचरितमानस पाठ के साथ ही पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय छात्रावास प्रमुख राधेश्याम ने अपने संबोधन में कहा लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में हिंदू समाज को शुभ दिन देखने का अवसर प्राप्त हुआ है। डॉ बृजेश यादव ने प्रभु श्री राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि एक युवा समर्थ गुरु रामदास बन गया। इसी शक्ति के कारण शिवाजी कभी युद्ध नहीं हारे।




सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, वीरेंद्र कुमार अटल, मुकेश तिवारी,  अशोक शर्मा लोटा, नीरज आनंद, विजय सिंह, विश्व दीपक त्रिपाठी, देश दीपक गंगवार, राकेशh गुप्ता, अनूप राय ज्यादा, सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजय शुक्ला, मयंक साधु, हरीश यदुवंशी, प्रदीप रोहिला, देवेंद्र सिंह, सुबोध अग्रवाल, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ ऋचा दीक्षित सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


गंगा चरण हॉस्पिटल के  चंद्रकांता सभागार में भी राम भजन संध्या हुई। उत्तर प्रदेश नाटक अकादमी के सदस्य बच्चा बाबू ने राम भजन का पाठ किया। डॉ नवल किशोर गुप्ता, शशि वाला राठी, डॉ  शालिनी माहेश्वरी, स्वाति गुप्ता, संकेत वाली, विकास जी, सुरेश बाबू मिश्र, रंजीत पंचाले,  निर्भय  सक्सेना, सुधीर गोयल, के एम वाष्नेय आदि लोग उपस्थित रहे। 

*Happy Republic Day 2025: श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें