UP News : श्रीब्रज चौरासी कोस यात्रा निःशुल्क, रजिस्ट्रेशन शुरू | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

मथुरा। वृन्दावन मण्डल जो श्री ब्रज चौरासी कोस में फैला है जहां भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाए हुई ।एक धार्मिक मान्यता है कि श्री ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करने वाले जीव जन्म मरण के बंधन से हमेशा के लिए मुक्त हो जाता है अर्थात उस जीव को मृतलोक में नही आना पडता। इस बर्ष यह यात्रा 3 से 8 मार्च 2025 रखी गई है। पिछले 18 वर्षो से  पूज्य संत डा0 संजय कृष्ण सलिल जी  महराज (भागवत कथा के अंतरराष्ट्रीय  कथाकार ) निःशुल्क वाहनों के द्वारा इस धार्मिक यात्रा का आयोजन राधे कृष्ण प्रेमियो के लिए करते आ रहें हैं। ।                                 यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है जिससे भक्तों की संख्या निश्चित की जा सके और व्यवस्था कर पाना संभव हो जाय। पिछले वर्ष कुल 4 हजार भक्तों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन कुल भक्त साढे तीन हजार ही पहुंच सके। वाहनों की व्यवस्थाए अधिक हो जाने से 20 बसें खाली पडी रह गई।उसका खर्च महराज जी को उठाना पडा इसलिए जो भक्त यात्रा के लिए निश्चित कर चुके हो वही रजिस्ट्रेशन करवाये। रहना, खाना- पीना, नाश्ता व दर्शनीय स्थल तक वाहनों से आना जाना निःशुल्क होता है। महराज जी अपने भक्तो के साथ ही रहते हैं  और प्रतिदिन भागवत की कथा भी रहती है। एक बार निःशुल्क यात्रा करने वाले भक्त को दुबारा रजिस्ट्रेशन नही करवाना चाहिए बल्कि वह दूसरों को यात्रा में भेजने के लिए प्रेरित करें। अधिक जानकारी के लिए मो0 7060066898  /9310226898 से  संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए www.salilradhe.com  पर बुकिंग करनी चाहिए।




*Happy Republic Day 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें