UP News : कैंट जीआरपी के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, मोबाइल व नकदी बरामद | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। कैंट जीआरपी ने भदोही रेलवे स्टेशन पर चोरी और तस्करी रोकने के अभियान के तहत एक अभियुक्त वेद प्रकाश दूबे उर्फ फनफन को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के सात मोबाइल और नकदी बरामद की गई। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में रेलवे सुरक्षाबल जुटे रहे।
जीआरपी के अनुसार अभियुक्त वेद प्रकाश दूबे पर पहले भी चोरी और तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। अभियुक्त के पास से बरामद कुल माल की कीमत लगभग 1,50,000 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, उसके खिलाफ जीआरपी वाराणसी में विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले पंजीकृत हैं।आरोपित के खिलाफ कैंट जीआरपी में चार मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी टीम मे प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सरोज, हेड कांस्टेबल ओमकारनाथ यादव और दुर्गेश खरवार शामिल रहे।


