UP News : ध्वजारोहण के बाद भारतीय संविधान के संकल्प को दोहराया | Naya Savera Network
- स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को भावपूर्ण दी श्रद्धांजलि और किया पौधारोपण
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जनपद में उत्साह, हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। सरकारी, गैरसरकारी इमारतों को पूर्व संध्या पर प्रकाशमान किया गया। सकीय,अर्धशासकीय भवनों पर प्रातः ध्वजारोहण हुआ और संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया गया। महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण हुआ तथा देश के अमर शहीदों को नमन कर माल्यार्पण किया गया। शहर में स्कूली बच्चों ने परेड निकाली। पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण के बाद प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने परेड की सलामी ली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कमिश्नरी कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों के साथ राष्ट्रगान गाया। इसके बाद मंडलायुक्त ने संविधान संकल्प को उपस्थित लोगों के साथ दोहराया। कमिश्नरी परिसर के शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर कमिश्नर परिसर में पौधारोपण किया।
उन्होंने कहा हमें भी समय और तकनीक के साथ बदलना और उसे अपनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि अंतिम पायदान पर बैठे हर गरीब परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं को लाभ मिले तथा उनको सुरक्षा प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति जिस पद पर बैठकर कार्य कर रहे हैं उस पद पर बैठकर अपने कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित कर राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार ने कहा कि आज के दिन ही संविधान को अंगीकृत किया गया था, आज का दिन संकल्प लेने का दिन भी है, हमें अपने देश के और अधिक विकास के लिए संकल्पित होना चाहिए। अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त प्रदीप कुमार, अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, कमिश्नरी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उपजा प्रेस क्लब में अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निर्भय सक्सेना की किताब कलम बरेली की 5 का विमोचन किया गया। इस अवसर पर रमेश गौतम, जनार्दन आचार्य, मुकेश तिवारी, अनूप मिश्रा, वीरेंद्र अटल, कुमार रहमान, पुत्तन सक्सेना, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, विजय सिंह, अशोक लौटा, विकास सक्सेना, विवेक मिश्रा, भानु भारद्वाज, अजय मिश्रा, देश दीपक, आदि उपस्थित रहे। नगर निगम में महापौर डॉ उमेश गौतम ने ध्वजारोहण किया।
हिंदू सेना एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट की और से श्री चित्रगुप्त चौक पर बीजेपी सांसद छत्र पाल सिंह गंगवार ने ध्वजारोहण किया। हिंदू सेना के अध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा ट्रस्ट के युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशू दीपक सक्सेना आरव ने बताया कि वह श्री चित्रगुप्त चौक पर सदैव ही कार्यक्रम करते रहते हैं। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष भाजपा अधीर सक्सेना, सीए राजेन विद्यार्थी, पूर्णिमा अनिल, निर्भय सक्सेना आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे। समस्त आमंत्रित अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। संगठन के समस्त पदाधिकारियों अतुल जौहरी, उद्देश्य सक्सेना, मोहित सक्सेना, अजय वर्मा, अंकुर सक्सेना, अंकित रस्तोगी, अनुराग सक्सेना, विनीत मोहन, मुकेश जौहरी, सुरेश चौरसिया, मनी सक्सेना, महिला मोर्चा से गौरी सक्सेना, शिवाली श्रीवास्तव, ऋचा सक्सेना, प्रीति सक्सेना, धीरज सक्सेना, पूजा सक्सेना, शिवांगी ज्योति ने समस्त अतिथिगणों का स्वागत किया किया। कार्यक्रम में आशीष जौहरी, राकेश सक्सेना, वेदप्रकाश कातिब,पार्षद शालिनी जौहरी,पार्षद सुधा सक्सेना, मंगलेश सक्सेना, मनोज कुमार, अनुज कांत, अनिल गुप्ता,वेदप्रकाश सक्सेना, दीपक सक्सेना,अजय कुमार, राजीव सक्सेना, विजय कुमार, डॉ शरत निगम,राजेन्द्र जौहरी, अनंत श्रीवास्तव,अग्रिमा सक्सेना, अर्श सक्सेना आदि सम्मानित जन उपस्थित रहे। देशभक्ति के गीतों की अंत्याक्षरी में रानी लक्ष्मीबाई और मंगल पांडेय ग्रुप ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मानव सेवा के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति के गीतों की अंत्याक्षरी क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में हुआ ।अंत्याक्षरी में पुरुष के ग्रुप का नाम मंगल पांडेय ग्रुप औऱ महिलाओं के ग्रुप का नाम रानी लक्ष्मीबाई रहा। अंत्याक्षरी का प्रारंभ म से "मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती"से मंगल पांडेय ग्रुप के सुधीर मोहन ने किया। "त" शब्द से महिलाओं का ग्रुप रानी लक्ष्मी बाई की प्रीति सक्सेना ने अपना गीत "ताकत वतन की हमसे है" प्रस्तुत किया। इसका जवाब "है" शब्द से मंगल पांडेय ग्रुप के क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने "है प्रीत जहाँ की रीति सदा' सुनाया।इसी तरह राजेश गौड़ ने दुनिया को दिखा देंगे तूफान उठा देंगे प्रस्तुत किया। अंत्याक्षरी में मंगल पांडेय ग्रुप को 4 और रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप को 5 प्वांइट मिले। कुल 18 लोगों ने हिस्सा लिया। मधु वर्मा के "ऐ मेरे वतन के लोगों" काफी पसंद किया गया। अनूप जायसवाल मेरी आवाज सुनो, डा.अतुल वर्मा ऐ मेरे प्यारे वतन,अनिल गुप्ता का गीत हम उस देश के वासी हैं इंद्र देव त्रिवेदी का गीत फिर भी दिल है हिंदुस्तानी,ब्रजेश सक्सेना का कर चले हम फिदा जाने तन साथियों , डॉ. असित रंजन की ऐ वतन ऐ वतन की प्रस्तुति रही। सीमा सक्सेना असीम का गीत सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तान हमारा, मंजू लता पुरवा सुहानी आई रे तथा डा. अनिला रंजन का गीत आओ बच्चों तुम्हें दिखएँ झांकी हिंदुस्तान की प्रस्तुत हुआ। अंत में सभी का आभार क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रस्तुत किया।