UP News : पुलिस ने अफीम बेचने जा रहे युवक काे किया गिरफ्तार | Naya Savera Network

UP News : पुलिस ने अफीम बेचने जा रहे युवक काे  किया गिरफ्तार  | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बरेली। फरीदपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में थाना मीरगंज पुलिस ने बुधवार काे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 712 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत,एक लाख 10 हज़ार रुपये हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।  थाना मीरगंज को वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि थाना विशारतगंज निवासी ग्राम गोकुलपुर निवासी दुर्वेश 712 ग्राम अफीम काे बेचने की फिराक में यहां पर खड़ा हुआ हैं। मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस टीम ने आरोपी को अवैध अफीम के साथ बिना नंबर प्लेट की बाइक संग गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह सिलाई का काम करता है। अपने खर्चे पूरे करने के लिए वो अफीम बेचने निकला था। अफीम उसकी नहीं है बल्कि अफीम थाना अलीगंज के कुंडरिया फैजुल्लापुर निवासी करण पाल उर्फ लाला करन की है। वह सिर्फ अफीम बेचने के लिए निकला था, मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।






*Happy New Year 2025: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह | प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें