UP News : बड़ौत में निर्वाण महोत्सव का मंच गिरा, पांच की मौत, 60 घायल | Naya Savera Network

UP News : बड़ौत में निर्वाण महोत्सव का मंच गिरा, पांच की मौत, 60 घायल | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बागपत। जिले के बड़ौत में जैन समाज के निर्वाण महोत्सव के दौरान आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाने के दौरान मंच गिरने से 60 लोग घायल हो गए, जबकि अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घायलों को आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर दुख प्रकट किया है। 

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर प्रकार की मदद पहुंचाई जाए। घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं। बताया गया है कि श्रद्धालु क्षमता से अधिक संख्या में मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाने पहुंच गए। 

UP News : बड़ौत में निर्वाण महोत्सव का मंच गिरा, पांच की मौत, 60 घायल | Naya Savera Network

इस वजह से करीब 40 फीट ऊंचा मंच भरभरा गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को फौरन बड़ौत सीएससी और निजी आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। 20 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 

30 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को दिल्ली रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय और एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।बागपत जिला अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी चिकित्सीय सेवाओं के लिए डॉक्टर मौके पर मौजूद हैं।प्रशासन ने कहा है कि घटना की जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।





*Happy Republic Day 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें