BREAKING

UP News : शामली में पुलिस की मुठभेड़ में 4 बदमाश ढेर, STF के इंस्पेक्टर को भी लगी चार गोलियां | Naya Savera Network

UP News : शामली में पुलिस की मुठभेड़ में 4 बदमाश ढेर, STF के इंस्पेक्टर को भी लगी चार गोलियां | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

शामली। यूपी के शामली जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच  तड़के एनकाउंटर हुआ। पुलिस और बदमाशों के बीच ये मुठभेड़ जिले के झिंझाना में हुई। इस दौरान एसटीएफ और बदमाशों के बीच फायरिंग के बीच चार बदमाश ढेर हो गए। वहीं एसटीएफ के इंस्पेक्टर को भी चार गोलियां लगी हैं, जिससे वह घायल हो गए हैं। बता दें कि मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग का एक लाख का इनामी बदमाश भी इस मुठभेड़ में मारा गया है। 

अरशद थाना बेहट, सहारनपुर से लूट के एक मामले में वांछित था। उस पर एडीजी जोन द्वारा एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। अरशद पर लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान, एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील को कई गोलियां लगी हैं। आनन-फानन में उन्हें करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस की ओर से थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तार से जानकारी दी जाएगी। 

*Happy New Year 2025: श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: राम आधार सिंह महाविद्यालय आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह | प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें