National: मिल्कीपुर विस सीट से चंद्रभान भाजपा के उम्मीदवार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए चंद्रभान पासवान को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मिल्कीपुर के लिए पासवान को प्रत्याशी बनाने की स्वीकृति दी है। मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।



