BREAKING

National: असम, मेघालय व पश्चिम बंगाल में 4.1 तीव्रता का भूकंप | Naya Savera Network

National: असम, मेघालय  व पश्चिम बंगाल में 4.1 तीव्रता का भूकंप | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

शिलांग। मेघालय के साउथ वेस्ट खासी हिल्स इलाके में मंगलवार दोपहर को भूकंप के झटका महसूस किया गया। इस भूकंप की तीव्रता 4.1 तीव्रता रही। मेघालय के अलावा असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं। इससे किसी तरह के नुकसान की सूचना फिलहाल नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, के साउथ वेस्ट खासी हिल्स इलाके में दोपहर 12 बजकर 34 मिनट 02 सेकेंड पर आए इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार भूकंप का एपीक सेंटर मेघालय के साउथ वेस्ट खासी हिल्स जिले में 25.34 उत्तरी अक्षांश तथा 91.17 पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

मेघालय के अलावा असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए हैं। जिससे लोगों में क्षणिक भय का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप से अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, अधिकारियों ने संभावित आफ्टरशॉक्स के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी है।



*Happy New Year 2025: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें