Mumbai News : कथा के दौरान राम दरबार की बालकों ने जीवंत झांकी से दर्शको को किया आकृष्ट | Naya Savera Network

Mumbai News : कथा के दौरान राम दरबार की बालकों ने जीवंत झांकी से दर्शको को किया आकृष्ट | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क

नवी मुंबई। कोपरखैरणे में आयोजित राम कथा के दौरान विश्व भारती इंग्लिश स्कूल के छात्र-छात्रओ ने राम दरबार की झांकी दृश्य से दर्शकों को आकृष्ट किया और राम भक्तों ने आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि जय श्री राम सेवा फाउन्डेशन कोपरखैरणे ने अयोध्या में राम लला के विराजमान प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर पं0 सुरेश रामायणी व्याकरणाचार्य वेदांती की अमृतमयी वाणी में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवनगाथा पर तीनदिवसीय कथा रखी थी। जिसमें 3 हजार श्रोताओ ने अपने जीवन को धन्य बनाया और दस हजार भक्तों ने महाप्रसाद लेकर कार्यक्रम सफल बनाया। व्यास जी महराज ने सभी से अपने चरित्र को सुधार कर राम जैसे बनने की प्रेरणा दी। बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए माताओं से अपील की।

Mumbai News : कथा के दौरान राम दरबार की बालकों ने जीवंत झांकी से दर्शको को किया आकृष्ट | Naya Savera Network

इस आयोजन में प्रमुख श्रीकांत ओझा, संजय राय, नागेश सिंह, तारकेश्वर राय, रामकिशोर शर्मा, शशिकांत ओझा, संजीव सिंह, नकुल श्रीवास्तव जैसे कई गणमान्यो ने सहयोग  देकर कार्यक्रम सफल बनाया। कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति समाजसेवी नारायण शिंदे, किशोर पाटिल, शिरीष पाटिल, डा0 राकेश सिंह, केशव म्हात्रे (अंकल), एमपी सिंह ने दैनिक उपस्थिति से अपनी अनन्य सेवाओ के माध्यम से कार्यक्रम को सहयोग प्रदान कर फाउन्डेशन के कार्यकर्ताओ के सराहनीय प्रयास को भविष्य में भी हरसंभव मदद देने का आश्वासन देकर उत्साहित किया। ठाणे के पूर्व सांसद डा. संजीव नाईक सहित अनेक नगरसेवक व समाजसेवकों ने अपनी उपस्थिति से  कार्यक्रम की शोभा बढाने में योगदान दिया।


*Happy New Year 2025: RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Enjoy a Variety of Activities, Entertainment, & Celebrate Special Occasions with Delicious Indian, South Indian, Italion, North Indian Chinese Dishes, Mocktails, & More | Swimming Pool & Open Garden, Outdoor Garden With Umbrella For Dining, Delicious Food & Luxurious Style| Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


Happy New Year 2025: S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*Happy New Year 2025: पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें