BREAKING

Mumbai News : पूर्व विधायक घनश्याम दुबे को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि | Naya Savera Network



  • डॉ योगेश दुबे ने उपस्थित लोगों का माना आभार

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व विधायक, सुरियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख वरिष्ठ समाजसेवी और उत्तर भारतीय समाज के सिरमौर रहे पंडित घनश्याम दुबे की श्रद्धांजलि सभा में राजनीति, शिक्षा, धार्मिक, फिल्म जगत, समाज सेवा, साहित्य जगत और पत्रकारिता से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों का तांता लगा रहा। कांदिवली पश्चिम के पोईसर जिमखाना में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने पंडित घनश्याम दुबे को पुष्पांजलि अर्पित की।
 स्व. घनश्याम दुबे का 31 दिसंबर, 2024 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया, तथा उनके पैतृक निवास सुरियावां में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके पुत्र डॉ. योगेश दुबे ने यह जानकारी देते हुए श्रद्धांजलि सभा में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। स्व. पंडित घनश्याम दुबे को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आज़मी,पूर्व सांसद संजय निरूपम, विधायक विद्या ठाकुर, पूर्व विधायक रमेश सिंह ठाकुर, लल्लन तिवारी, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, अमरजीत मिश्रा, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष डॉ. शीतला प्रसाद दुबे , भारत सरकार के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह, भूषण पाटिल, संजय पांडेय, विनोद मिश्रा, आचार्य पवन त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश खणकर, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, सत्यनारायण पांडेय, रमेश मिश्रा ( अंधेरी) , चित्रसेन सिंह,  श्रीनिवास विद्रोही, एडवोकेट अनिल सिंह, एड. अखिलेश चौबे, पूर्व डीसीपी अंबादास पोटे, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग त्रिपाठी, पत्रकार राकेश दुबे, कामगार नेता अभिजीत राणे, उदय प्रताप सिंह, म्युज़िक डायरेक्टर दिलीप सेन, शिवसेना नेता आनंद दुबे, पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे, अवधनारायण सिंह, पूर्व नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, एडवोकेट राजकुमार मिश्र, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी,  अनिल गलगली, संजय सिंह, अजयराज पुरोहित, सतीश राममणि दुबे, पूर्व नगरसेवक हरीश छेड़ा, पूर्व नगरसेविका बीना दोशी, पूर्व नगरसेवक प्रविण शाह, , पद्मश्री  सितारा देवी की पुत्री जयंतीमाला मिश्र तथा सुनील शर्मा सहित अनेक विधायक, पूर्व नगरसेवक , जन-प्रतिनिधि, उत्तर प्रदेश से आये अनेक दिग्गज और हजारों की संख्या में आये गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*Happy New Year 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*चलो महाकुंभ चलें : S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 C.B.S.E. Affiliated) | Affiliation No. 2132085 |7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें