BREAKING

Mumbai News : बीजेपी उत्तराखंड सेल की पश्चिम रेलवे मार्ग से विशेष ट्रेन चलाने की मांग | Naya Savera Network

Mumbai News : बीजेपी उत्तराखंड सेल की पश्चिम रेलवे मार्ग से विशेष ट्रेन चलाने की मांग  | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। प्रयागराज उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म हिंदुओं के महाआस्था का महापर्व महाकुंभ चल रहा है। रेलवे द्वारा सेंट्रल रेलवे से विशेष रेलगाड़ी प्रयागराज के लिए चलाई जा रही है किंतु पश्चिम रेलवे(मुंबई सेंट्रल/बांद्रा टर्मिनल) से महाकुंभ महापर्व प्रयागराज के लिए एक भी ट्रेन नहीं चलाई जा रही है। प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों को सेंट्रल जोन यानि एलटीटी एवं सीएसटीएम से ट्रेन पकड़ने जाना पड़ रहा है, जिसके कारण वेस्टर्न जोन के यात्रियों को सेंट्रल साइड जाने में दिक्कत एवं दोनों जोन के यात्रियों का भार सिर्फ सेंट्रल रेलवे पर पड़ रहा है व एक ही रेल पर भार पड़ने से यात्रियों को टिकट भी नहीं मिला रहा है। भारतीय जनता पार्टी मुंबई उत्तराखंड सेल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह गोसाई ने महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे जोन चर्चगेट से पत्र के माध्यम से महापर्व महाकुंभ में सम्मिलित होने वाले यात्री को प्रयागराज जाने के लिए वेस्टर्न जोन यानी मुंबई सेंट्रल अथवा बांद्रा टर्मिनल्स से महाकुंभ महापर्व तक प्रति दिन एक महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जाने की मांग की ताकि वेस्टर्न जोन के लाखों यात्री आसानी से इस सुविधा का लाभ पा सके।



*Happy New Year 2025: श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: राम आधार सिंह महाविद्यालय आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह | प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें