Mumbai News : ठाणे में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
ठाणे। शहर में पुलिस ने एक लॉज में संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार लड़कियों को बचाया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को इस अपराध में धकेलने के आरोप में गैराज संचालक रंजीत वैष्णव (42) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि लॉज मालिक अशोक शेट्टी फरार है। अधिकारी ने बताया कि कासार वडवली पुलिस ने बुधवार को अपने अधिकार क्षेत्र में एक लॉज पर छापा मारा और दो कमरों से 26 से 30 वर्ष की आयु की चार लड़कियों को बचाया। उन्होंने बताया कि वैष्णव और शेट्टी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 (मानव तस्करी) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।