Mumbai News : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई 101वीं जयंती | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
भिण्ड। भारत रत्न और जननायक के रूप में पहचाने जाने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती 24 जनवरी को सेवा समिति एवं श्रीवास सेन समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।मंच पर प्रमुख अतिथि के रूप में श्यामसुंदर यादव,रघुवीर श्रीवास राष्टीय अध्यक्ष,मानसिंह कुशवाह काग्रेस जिलाध्यक्ष,छविराम श्रीवास, शंभू दयाल श्रीवास (जिलाध्यक्ष), तरुण शर्मा भाजपा जिलामंत्री , उमाकांत मैनेजर और शिवचरण मौ उपस्थित रहे। इनके अलावा, कैलाश बाबा, रामप्रकाश श्रीवास, राम नरेश मास्टर, गजेंद्र श्रीवास, धर्मेंद्र नुन्नाटा, भीम श्रीवास,रामबरन कुशवाह, गोविंद ठेकेदार, टिंकू श्रीवास, दीपू श्रीवास, राविन श्रीवास, सतेंद्र श्रीवास, मनोज श्रीवास, जगमोहन फौजी, अजय श्रीवास, भगवती श्रीवास, रामलखन श्रीवास, सोनम श्रीवास हलवाई , श्याम सिंह हलवाई और अंकित रौरा सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह के दौरान जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन समाज सेवा, सादगी और ईमानदारी का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा समाज के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के लिए कार्य किया। उनकी नीति और सिद्धांत आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News



