Lucknow News : पुल पर स्कूटी छोड़ गोमती नदी में कूदी महिला | Naya Savera Network



  • गोताखोर ने हाथ पकड़कर नाव में खींचा

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में बुधवार एक महिला ने पुल पर स्कूटी छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने महिला की जान बचा ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला राजाजीपुरम क्षेत्र में तालकटोरा की रहने वाली है। महिला ने बुधवार दोपहर को गोमती पुल पर स्कूटी खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। महिला को कूदता देख वहां पर हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। नदी के पास मौजूद गोताखोर शंकर महिला को कूदता देख तुरंत नाव से डूबती महिला के पास पहुंच गया। उसने महिला को पकड़कर पानी से बाहर निकाल लिया। नाव पर डालकर किनारे ले आया। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर गोमतीनगर का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल अभी महिला से ज्यादा पूछताछ नहीं हो सकी है। सूचना पर परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला कुछ समय से डिप्रेशन से पीड़ित थी।



*Happy Republic Day 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राहुल सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह | प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर फ्रैक्चर स्पाइन क्लिनिक एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें