Jaunpur News : स्ट्रीट डाग का कराया गया उपचार | Naya Savera Network
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के भाई संतोष श्रीवास्तव ने सोमवार को घायल पड़े एक स्ट्रीट डाग का डा. आलोक सिंह पालीवाल के आवास पर उपचार कराया। बताया गया कि उक्त स्ट्रीट डाग सबरहद गांव में सोमवार पूर्वाह्न कार की चपेट में आकर घायल हो गया। सुबह से कराह रहे डाग के बारे में जब जानकारी सन्तोष को हुई तो शाम को उसे सेण्ट थामस रोड स्थित डाक्टर पालीवाल के पास लाये जहां उसके पैर का प्लास्टर लगाकर निःशुल्क उपचार कर चिकित्सक द्वारा उसे छोड़ दिया गया। मामले में डा. पालीवाल ने बताया कि डाग के दाएं पैर का फीमर बोन टूट गया है। प्लास्टर लगा दिया गया है। वह सही हो जाएगा। सभी इस तरह के कार्यों की सराहना करते दिखे।
ठगी का शिकार हुआ मजदूर
चन्दन अग्रहरि
सुइथाकला, जौनपुर। बिहार प्रान्त से आकर यहां मजदूरी करने वाला युवक ठगी का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद स्थित साहबगंज का रहने वाला युवक उमाशंकर क्षेत्र में राजगीर के साथ रहकर मजदूरी करता है। मंगलवार को उसके मोबाइल पर अज्ञात नम्बर से आये फोन में रिश्तेदार बताकर 20 हजार उसके खाते में भेजने की बात कही। ठग ने पहले उसे विश्वास में लेकर खाते में 15000 रूपये मंगवा लिया। कुछ देर बाद रिश्तेदार बने ठग ने अपना मोबाइल बन्द कर लिया तब पीड़ित को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। ठगी के मामले में पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News

