Jaunpur News : जनपद आगमन पर रक्षामंत्री व राज्यपाल का हुआ स्वागत | Naya Savera Network
विपिन मौर्य
जौनपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह तथा राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ला के जनपद आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया जहां स्वागत भी किया गया। इसके पहले निजामुद्दीनपुर मछलीशहर में बनाये गये विशेष हेलीपैड पर पहुंचकर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने रक्षा मंत्री तथा राज्यपाल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। आगमन के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई थी। इसके पश्चात रक्षा मंत्री तथा राज्यपाल जगत नारायण दुबे के आवास पर पहुंचकर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा जगत नारायण दुबे और उनके परिवार को शुभकामनाएं भी दिया।
इस दौरान रक्षा मंत्री और राज्यपाल ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भव्य महाकुंभ-2025 पर सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं और प्रबंधन पर प्रसन्नता व्यक्त किया। साथ ही कहा कि महाकुंभ शास्त्रीय दृष्टि से और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि लोग महाकुंभ में जरूर जायं तथा महाकुंभ स्नान के जो भी लाभ हैं, उसे अवश्य प्राप्त करें। इसके पश्चात प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर गये।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News