नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर । भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति संस्था के मुख्य कार्यालय समसपुर खपरहा में मंगलवार दिनांक 7 जनवरी 2025 को भारत रत्न से सम्मानित महान कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती मनाने एवं कार्यकारिणी की उपस्थिति में कुछ पदों में फेरबदल कर नये पद देने पर परिचर्चा हुई।संस्था के राष्ट्रीय पदाधिकारी तहसील व ब्लॉक स्तर के सम्मानित पदाधिकारियों की उपस्थित में जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती मनाने का निर्णय दिनांक 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय कार्यालय समसपुर खपरहा में मनाने का निर्णय लिया गया।जयंती पर मुख्य कार्यालय से रैली निकाली जाएगी जो जिला मुख्यालय तक रैली के रूप में जाएगी। संस्थापक दिनेशचंद्र शर्मा ने कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप को बताया कि सुबह 10:00 बजे निर्धारित समय पर संस्था के तमाम पदाधिकारी उपस्थित होकर कर्पूरी ठाकुर नाम के जयघोष के साथ रैली निकालेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव मनोज कुमार शर्मा, संस्था संरक्षक डॉक्टर विवेक शर्मा,मंडल अध्यक्ष वाराणसी अवधेश शर्मा,जौनपुर प्रभारी व संस्था संरक्षक प्रेम शंकर शर्मा,अरविंद शर्मा,उमेश चंद शर्मा,शिव प्रकाश शर्मा,कोषाध्यक्ष सुजानगंज प्रमोद शर्मा,विनोद कुमार शर्मा,सैलून संघ अध्यक्ष बदलापुर राजेंद्र प्रसाद शर्मा,संस्था कार्यकारिणी सदस्य बबलू शर्मा,डॉक्टर कर्मराज शर्मा,ब्लॉक उपकोषाध्यक्ष सुजानगंज सुशील शर्मा,लालू शर्मा, इंद्रजीत शर्मा पंचम राम शर्मा,उपकोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर विनोद कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा उर्फ सोनू जिला अध्यक्ष जौनपुर,ललित शर्मा जिला उपाध्यक्ष जौनपुर,राकेश शर्मा तहसील अध्यक्ष मछली शहर,सत्येंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, श्याम बहादुर शर्मा, तहसील अध्यक्ष बदलापुर अनिरुद्ध शर्मा,शिवराम शर्मा, ब्लॉक सचिव सुनील कुमार शर्मा,तहसील अध्यक्ष मडियाहू डॉक्टर हिमांशु शर्मा,संस्था संरक्षक प्रमोद कुमार शर्मा, संस्था सचिव विनोद कुमार शर्मा,अमरजीत शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।बैठक में 2025 के शुभारंभ में उत्कृष्ट युवा समाजसेवी नंदवंशी विनोद कुमार शर्मा (LIC Advisor) को जौनपुर जिलाध्यक्ष बनाया गया तथा इसी कड़ी में नवनियुक्त अध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष जौनपुर ललित कुमार शर्मा एवं तहसील अध्यक्ष मछली शहर नंदवंशी राकेश कुमार शर्मा को मनोनीत किया।
 |
Ad |
 |
Ad |
 |
Ad
|