Jaunpur News : श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर दीपों से जगमग हुआ चौकियां धाम | Naya Savera Network

  • सुन्दर काण्ड का हुआ पाठ, हवन-पूजन के साथ किया गया यज्ञ

Jaunpur News : श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर दीपों से जगमग हुआ चौकियां धाम | Naya Savera Network

बिपिन श्रीमाली
चौकियां धाम, जौनपुर। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर मां शीतला चौकियां धाम स्थित मां शीतला मंदिर परिसर शनिवार की शाम दीपक से जगमग हो उठा। इस दौरान मां शीतला का भव्य श्रृंगार किया गया। गर्भ गृह सहित मंदिर परिसर में दीपक जलाकर धूमधाम से श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का वर्षगांठ मनाया गया।


विश्व कल्याण की कामना करते हुए परिसर स्थित हवन कुंड में हवन-पूजन करके यज्ञ आहुति दी गई। वहीं मंदिर परिसर स्थित सत्य नारायण भगवान मंदिर प्रांगण में भक्तों ने सुन्दर कांड पाठ किया।चौकिया धामवासियों ने भी श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर उत्साहपूर्वक दीपदान किया तथा मंदिर परिसर घर में दीए जलाये।


इस अवसर पर मंदिर के महंत विवेकानन्द पंडा, चौकिया धाम महंत विनय त्रिपाठी, अनिल सोनकर, संजय माली, सोनू पंडा, अमित पंडा, धीरज त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

*Happy New Year 2025: वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठु​कराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें