Jaunpur News : गोवध का आरोपी नाजायज असलहे के साथ गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात क्षेत्र के काजीपुर नहर पुलिया के पास से गोवध के आरोपी को नाजायज असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वह उपनिरीक्षक व हमराही पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना से गोवध के एक आरोपी को काजीपुर नहर पुलिया के पास से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज तमंचा व एक जिंदा कारतूस व 800 रुपए नगद बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अलाउद्दीन पुत्र रफीक निवासी कचहरिया हरीरामपुर थाना राजा तालाब वाराणसी बताया। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने उसका चालान न्यायालय भेज दिया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


