Jaunpur News : मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मनाई गई भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बोरिवली (पूर्व) मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट एनजीओ के मुख्य कार्यालय पर रविवार दिनांक 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह एवं भारत रत्न श्री कर्पूरी ठाकुर जी के 101 वीं जयंती को बहुत ही अच्छी तरह से मनाया गया।जिसमें उपस्थित डॉ संतोष शर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर (एम.डी.), मनोज आर पाण्डेय फाउंडर एवं सीईओ, काकली मित्रा अध्यक्षा राष्ट्रीय सलाहकार समिति, सुनीता वी सिंह सेक्रेटरी राष्ट्रीय सलाहकार समिति, सुमन शर्मा सदस्य, अश्विनी मोगरे सदस्य, तनिषा मित्रा सदस्य,पार्थ मित्रा सदस्य इत्यादि उपस्थित रहे। गणतंत्र पर ध्वजारोहण पश्चात डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती मनाई गई।