BREAKING

Jaunpur News : राष्ट्रीय व्यापार संघ ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्रक | Naya Savera Network

जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा मांग पत्र
जौनपुर।
राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑनलाइन खरीददारी के विरोध में जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया। यह कार्यक्रम रविवार को नगर के सीतापुर आंख अस्पताल से आरंभ होते हुए कोतवाली चौराहा, ओलन्दगंज, सद्भावना, अटाला मस्जिद के तरफ से पदयात्रा की गयी।
इस मौके पर विनय जायसवाल ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के चलते खुदरा दुकानदारों का व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। जब लोगों को चंदा लेना होता है तो वह लोग दुकानों पर आते हैं। ऑनलाइन चंदा क्यों नहीं लेते है, इसलिए आप लोग लोकल दुकानदारों से अधिक से अधिक मात्रा में सामान खरीदें जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। ग्राहक ही व्यापार की जान है। बिना ग्राहक के दुकानदार अधूरा है, क्योंकि जब से अधिकतर लोग ऑनलाइन को ज्यादा महत्व देने लगे हैं तब से लोकल व्यापारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में बिक्री दर में काफी गिरावट आयी है। बहुत से व्यापारियों से मिलने के उपरांत उनके इस पीड़ा को समझने के बाद हमारे राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने विरोध प्रदर्शन के मुहिम का आह्वान किया। उन्होंने मांग किया कि सरकार ऑनलाइन कारोबार पर अंकुश लगाये जिससे खुदरा कारोबार को बचाया जा सके। हम सभी को भी इस मुहिम से जुड़कर के इस मुहिम को सफल बनाना है, क्योंकि किसी एक व्यक्ति का लाभ इसमें नहीं है, अपितु सबके हित की बात है। जरा आप लोग भी विचार करें तो हम लोगों का भी दायित्व है कि हम सभी लोग भारी से भारी संख्या में एकत्रित होकर इस मुहिम को सफल बनाये।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक हमारे देश का व्यापारी एकत्रित नहीं होगा तब तक हम कुछ भी नहीं कर सकते। एकता में बहुत शक्ति होती हैं। प्रधानमंत्री जी ने भी सभी लोगों से अनुरोध किया है- VOCAL FOR LOCAL।
इस अवसर पर मोती लाल सोनी, राज जायसवाल, अंकित मौर्य, सुरेश सेठ, चंद्रेश जायसवाल, रितेश मोदनवाल, अखिलेश जायसवाल प्रधान, रोहित शर्मा, मनीष सिंह, अनूप जायसवाल, अरुण सोनी, प्रदीप उपाध्याय, रामरतन सेठ, संतोष, त्रिभुवन गुप्ता, संतोष शर्मा, संजय पंडा, अभिषेक सेठ, राहुल राजभर, राज पांडेय, मंगल प्रसाद पांडेय, सरोजा, मीना पांडेय, अर्चना, रंजना, संजय सोनी, शिवाकांत शुक्ला, उदयभान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

*Happy New Year 2025: श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: राम आधार सिंह महाविद्यालय आरएएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी के डॉ. शैलेंद्र विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर | प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह | प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें