BREAKING

Jaunpur News : चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, नगदी समेत हजारों के सामान चोरी | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत श्रीरामपुर मोहल्ले में चोरों ने बीती रात दो दुकानों का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। नगर के श्रीरामपुर मोहल्ला स्थित जायसवाल पेंट स्टोर के स्वामी विनोद जायसवाल व बजरंग किराना स्टोर के स्वामी शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान का ताला टूट हुआ है जिसे देख दोनों दुकानदारों ने अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गए। अंदर गल्ले का ताला तोड़कर रखा हुआ नगदी व कुछ कीमती सामान चोर उठा ले गए हैं। दोनों दुकान स्वामी के मुताबिक लगभग 50 हजार रुपए नगद व हजारों रुपए का सामान गायब हैं जिसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दिया है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




*Happy Republic Day 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें