BREAKING

Jaunpur News : प्रकाश चन्द्र जायसवाल बनाये गये पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक | Naya Savera Network

जौनपुर निवासी प्रकाश चन्द्र ने ग्रहण किया कार्यभार, शुभचिन्तकों ने दी बधाई
जौनपुर।
जनपद के शाहगंज क्षेत्र के मूल निवासी प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक का पदभार ग्रहण कर लिया जो पूर्व में पूर्वोत्तर रेलवे में ही मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/दावा के पद पर कार्यरत थे। बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक तक शिक्षा प्राप्त 5 फरवरी 1970 को जन्मे श्री जायसवाल संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा से चयनित होकर भारतीय रेल यातायात सेवा के 1996 बैच के माध्यम से रेल सेवा में आये। आपकी पहली नियुक्ति वाराणसी मण्डल में सहायक परिचालन प्रबन्धक के पद पर हुई जिसके पश्चात उन्होंने तत्कालीन अविभाजित पूर्वोत्तर रेलवे के समस्तीपुर, इज्जतनगर, वाराणसी मंडल सहित मुख्यालय में विभिन्न पदों- मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, उप मुख्य परिचालन प्रबन्धक, अपर मंडल रेल प्रबन्धक आदि पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया। बताते चलें कि श्री जायसवाल ने 2019 से 2024 तक लगभग 5 वर्षों तक प्रतिनियुक्ति पर रेल विकास निगम लिमिटेड में महाप्रबन्धक के रूप में कार्य किया। रेल सेवा में आपको लगभग 28 वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है। आपको रेल प्रबन्धन एवं प्रशासन का गहन अनुभव है। आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। वहीं जानकारी होने पर भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, ओम प्रकाश जायसवाल पूविवि, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, डा. अदिति जायसवाल, इं. उदित जायसवाल, शिक्षिका आरती जायसवाल सहित तमाम लोगों ने प्रकाश चन्द्र जी को बधाई दिया।

*Happy New Year 2025: वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठुकराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें