Jaunpur News : ठाकुर तिलकधारी सिंह विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोफेसर तिलकधारी सिंह मेधा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। टीडी इंटर कॉलेज के मारकंडेय सिंह सभागार में ठाकुर तिलकधारी सिंह विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोफेसर तिलकधारी सिंह मेधा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर इंद्रनंदन सिंह एवं प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह के द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रजनन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत आराधना विश्वकर्मा एवं साक्षी सिंह के द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की तरह-तरह के सुंदर एवं आकर्षक मॉडल का विधिवत अवलोकन किया।

मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने बच्चों से सीधा संवाद स्थापित किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चों तुम आज युवा वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आ रहे हो। प्रधानाचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि प्रत्येक प्रतिभागी को संस्थापक दिवस के अवसर पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 


मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक के बीच विद्यार्थी अत्यंत प्रसन्न नजर आ रहे थे। इसके पश्चात प्रोफेसर तिलकधारी मेधा पुरस्कार के चयनित विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। चयनित छात्र में प्रथम स्थान शिवम कुमार कक्षा 11, द्वितीय स्थान आयुष पटेल कक्षा 11, तृतीय स्थान अभिषेक मौर्य थे। सांत्वना पुरस्कार में दिव्यांश सिंह, इशेत्व दुबे, आयुषी यादव, अंशिका मौर्य थे। मेधा पुरस्कार के संयोजक दिनेश कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरण में सहयोग प्रदान किया। संचालन डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया।





















नया सबेरा का चैनल JOIN करें