Jaunpur News : नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं में फूटा गुस्सा | Naya Savera Network
अध्यक्षी चुनाव को रद्द कर पुनः चुनाव की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कहा— चुनाव रद्द नहीं हुआ तो कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी पार्टी से देने सामूहिक इस्तीफा
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जगह—जगह विरोध जारी है। सोमवार को केराकत मंडल अध्यक्ष के चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि नियमतः दो बार के सक्रिय सदस्य तथा 35 से 45 वर्ष उम्र के कार्यकर्त्ता को ही मंडल अध्यक्ष बनाने का प्रविधान बताया गया है जबकि केराकत मंडल अध्यक्ष के चुनाव में इसका अनुपालन नहीं किया गया।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मिथिलेश गिरी का नाम 2019 की सक्रियता सूची में नहीं था। इसके आलावा उनकी उम्र भी केवल 27 वर्ष है। इसके बावजूद फर्जी आधार कार्ड के जरिये उम्र बढ़ाकर फार्म जमा किया। इसके आलावा उसने उम्र छिपाने के लिए हाईस्कूल के मार्कशीट को भी जमा नहीं किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि मिथिलेश गिरी का नियुक्ति पूरी तरह गलत है। उन्होंने मिथिलेश के अध्यक्षी को रद्द कर पुनः चुनाव की मांग की। कर्यकर्ताओं ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो केराकत मंडल के अनेक कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। प्रदर्शन करने वालों में केराकत मंडल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री विवेक सिंह, राजवंत सिंह, विनय सिंह राहुल आलोक सिंह, दिनेश मधुकर, प्रदीप सिंह, दीना गिरि, अजित सिंह, दिनेश सिंह, जीत बहादुर सिंह, सूरज सिंह, जेके सिंह, शिवपूजन सिंह बूथ अध्यक्ष के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।

Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News