Jaunpur News : नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले युवक हुआ गिरफ्तार | Naya Savera Network
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के समोपुर खुर्द गांव में बुधवार की रात को एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वाले युवक गिरफ्तार कर लिया गया। उसको चालान भेज दिया गया। आजमगढ़ के बरदह क्षेत्र के दशमणा गांव निवासी करन राजभर पुत्र कलपु राजभर 19 वर्ष के गांव की लड़की का ऊक्त गांव में ननिहाल है। लड़की अपने नाना के घर आयी थी। करन राजभर भी आ धमका। रात को वह किशोरी के नाना के घर में जाकर छेड़खानी करने लगा। किशोरी शोर मचाने लगी। उसी समय लोग पहुँच गए। उनके सूचना पर थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी करन को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News