BREAKING

Jaunpur News : बाइक सवार एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक | Naya Savera Network

अच्छेलाल यादव
थानागद्दी, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी-केराकत मार्ग स्थित बांसबारी गांव में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे का हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर किया। बताते हैं कि सोमवार की शाम बांसबारी गांव में थानागद्दी की तरफ से जा रही चार पहिया वाहन बोलेरो ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार धक्का मार दिया और जब तक लोग समझ पाते बोलोरो सवार मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बाइक सवार रामगढ़ गांव थाना चन्दवक निवासी 55 वर्षीय अवधेश नरायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ बैठे अतुल कुमार यादव 23 वर्ष की हालत नाजुक रही जिसे लोगों ने अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। स्वजन इलाज के लिये आननफानन में वाराणसी लेकर गये। केराकत इंस्पेक्टर अवनीश राय ने बताया कि बोलोरो की पहचान कर ली गई है। मृतक अवधेश के बेटे अवनीश द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

*Happy New Year 2025: वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठुकराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें