BREAKING

Jaunpur News : जानलेवा हमलावरों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी | Naya Savera Network

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के एराकियाना मोहल्ले में 12 जनवरी को घर में घुसकर पुरुष व महिला के साथ धारदार हथियार से मारपीट समेत महिला से अभद्रता करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 6 लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी रिजवान पुत्र जियाउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते एक सप्ताह पूर्व पीड़ित मोहल्ला स्थित अपने किराने की दुकान पर बैठा था। उसी समय पुरानी रंजिश को लेकर उक्त मोहल्ला निवासी फरहान अख्तर, सुफियान अख्तर, अदनान अख्तर पुत्रगण सलमान व इमरान अख्तर, जीशान अख्तर सलमान अख्तर पुत्रगण सैय्यद महमूद एकजुट होकर दुकान में घुसकर गाली-गलौज करने लगे।  विरोध करने पर उक्त लोगों ने पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
शोर-गुल सुनकर पीड़ित की बहन बचाने पहुची तो उक्त लोगों ने उसपर हमला कर अभद्रता करने लगे। शोर-शराबे की आवाज़ सुनकर भीड़ इकट्ठा होते देख लोग मौके से फरार हो गये जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उक्त लोगों पर सोमवार को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।


*Happy New Year 2025: पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*#Advertisement: Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें