BREAKING

Jaunpur News : कंबल वितरित करना पुनीत कार्य : श्याम | Naya Savera Network

जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजित किया। रोटरी के सदस्यों एवं संस्थाध्यक्ष श्याम वर्मा ने रात्रि के 11 बजे घरों से बाहर निकलकर जरूरतमंदों की तलाश की और उन्हें कंबल वितरित किया। वहीं किरतपुर, मुसहर बस्ती में भी जरूरतमंद महिलाओं को कंबल दिया। संस्थाध्यक्ष श्याम वर्मा ने बताया कि इस पुनीत कार्य में रोटरी क्लब के सदस्यों का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे गरीबों को राहत मिल रही है और उनके चेहरों पर मुस्कान आ रही है। उन्होंने कहा कि अपनी गरीबी के कारण ठंड से ठिठुर रहे लोगों को कंबल वितरण कार्य से हम सभी को आंतरिक संतुष्टि मिली। आयोजन को सफल बनाने में रोटरी क्लब के सदस्य संजय जायसवाल, विवेक सेठी, विशाल गुप्ता, रविकांत जायसवाल, राजीव साहू, अनिल गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह, सुजीत अग्रहरि, डॉ एसके सिंह, आरएन सिंह, डॉ बृजेश, अमित गुप्ता, आशीष गुप्ता, नवीन सिंह, मिथिलेश अग्रहरि और डॉ सिद्धार्थ सिंह की अहम भूमिका रही। संस्था सचिव शिवांशु श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

*Happy New Year 2025: प्रशस्य जेम्स के डा. संदीप पाण्डेय की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें