Jaunpur News : ​कृषि यंत्रों हेतु 96 कृषकों का चयन | Naya Savera Network

जौनपुर। जिलाधिकारी डा दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गठित कृषि यंत्रीकरण की 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्नति शील कृषि यंत्रो के 96 लक्ष्य के सापेक्ष ई- लाटरी के माध्यम से 96 कृषको का चयन किया गया। एलईडी लगाकर पहले किसानों को डेमो के रूप में मार्क ड्रील करके दिखाया गया फिर ई- लाटरी द्वारा चयन किया गया। 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 23 रोटावेटर,11 कस्टम हायरिंग सेंटर, 5 कंबाइन हार्वेस्टर, 3  पावर टिलर, 5 कल्टीवेटर, पाच स्ट्रा रीपर, 11 थ्रेशर, एक मिनीराइस मिल और 17 चैफ कटर, सात हैरो के लिए किसानों का चयन किया गया। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एलडीएम,कृषि वैज्ञानिक डा. रत्नाकर पाण्डेय, जिला गन्ना अधिकारी सहित इन्द्रशेन सिंह, प्रेमचंद मौर्य, कमलेश यादव, जुनेद अहमद, आतीस तिवारी, आशा, मालती देवी आदि किसान मौजूद रहे।

Happy New Year 2025: S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*Happy New Year 2025: पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें