Jaunpur News : सहकार भारती के 47वें स्थापना दिवस समारोह में जिला कार्यकारिणी घोषित | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन सहकार भारती का 47वां स्थापना दिवस समारोह एवं जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में नगर स्थित एक होटल में हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह विभाग संयोजक काशी प्रान्त, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री रजनी साहू, संगठन प्रमुख विवेक सिंह, महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता, स्थायी लोक अदालत की सदस्य रजनी सिंह ने भारत माता एवं सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मण राव ईनामदार के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। इसके बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिलेश सिंह ने कहा कि सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य जनता की आर्थिक सेवा द्वारा समाज का आर्थिक उत्थान करने वाली सहकारिता को शुद्ध करना एवं मजबूत बनाना है। जिलाध्यक्ष श्री सिंह द्वारा प्रत्येक गांव को सहकारिता से जोड़कर उसे समृद्धि करने की बात रखी गयी। साथ ही कहा कि सहकार से समृद्धि का अर्थ है हर परिवार को सहकारिता के माध्यम से समृद्धि बनाना जिस देश समृद्धि बन सके। महामंत्री रजनी साहू ने संगठन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना संघ के प्रचारक स्व. लक्ष्मण राव ईनामदार ने 1978 में किया। आज देश के 27 राज्यों के 580 जिलों मे संगठन कार्य कर रहा है और 3 लाख से ज्यादा लोग इसके सदस्य हैं। संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने कहा कि सहकार भारती को जौनपुर में तहसील एवं मण्डल स्तर तक विस्तार करके अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की योजना पर हम कार्य कर रहे हैं। महिला प्रमुख प्रीति गुप्ता ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से समाज की महिलाओं का आर्थिक विकास कैसे हो रहा है और इसको कितना बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर अपने विचार रखा। अस्थायी लोक अदालत की सदस्य रजनी सिंह ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में समरसता और एकजुटता को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने नयी जिला कार्यकारिणी घोषित करते हुये क्रमशः मनोज सिंह, रत्ती राम यादव, राजेश सिंह, सुनील मिश्रा, अवनीश सिंह, विमल श्रीवास्तव, अर्चना सिंह, डॉ रविकांत सिंह, अतुल सिंह को जिला उपाध्यक्ष, रजनी सिंह को सम्पर्क प्रमुख एवं विपिन राय, प्रदीप सिंह, योगेश साहू, मनोज सिंह, भूपेंद्र सिंह, नवनीत श्रीवास्तव, मनीष सिंह, राजेश श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल को जिला मंत्री, राजीव सिंह, डॉ रूप नारायण माली, पुष्पा सिंह, अरविन्द साहू, अंकित सिंह को संयुक्त मंत्री, अमित जायसवाल, धर्मेन्द्र रघुवंशी को जिला सह संगठन प्रमुख, रेखा तिवारी, सलोनी निषाद, रेखा सिंह को सह महिला प्रमुख, सुनील जायसवाल को कोषाध्यक्ष, अजय सिंह को पैक्स प्रमुख, साधना साहू को एस.एच.जी. प्रमुख, गीता निषाद, बबीता निषाद को सह एस.एच.जी. प्रमुख, दीपक श्रीवास्तव को मीडिया प्रमुख, रिद्धित सेठ को सोशल मीडिया प्रमुख, अनिल गुप्ता, भोलानाथ मिश्र, संतोष गुप्ता, दिलीप सिंह को संरक्षक, योगेश सिंह, पवन भास्कर, अमित निगम, विनय शुक्ला को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया। कार्यक्रम का संचालन संगठन प्रमुख विवेक सिंह ने किया। अन्त में महामंत्री रजनी साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



*Happy Republic Day 2025: माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy Republic Day 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें