Jaunpur News : मोहम्मद रजा बनाये गये सद्भावना क्लब जौनपुर के 30वें अध्यक्ष | Naya Savera Network
जौनपुर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सद्भावना क्लब जौनपुर के नये अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हो गया। क्लब के अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह की अध्यक्षता में नगर के एक प्लाजा में 2025 के अध्यक्ष के चयन हेतु एक चुनाव प्रकिया का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम विकास अग्रहरी ने ईश वन्दना किया। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू, नरसिंह अवतार जायसवाल, आशीष साहू ने संस्था के उद्देश्य व उपलब्धि पर विस्तार से बताया। चुनाव अधिकारी मधुसूदन बैंकर ने चुनाव प्रक्रिया के सम्बन्ध में सदन को बताया कि तय समय में सिर्फ एक नामांकन मोहम्मद रज़ा खान का प्राप्त हुआ जो पूरी तरह से वैध है। सभी पूर्व अध्यक्षों और संस्था सदस्यों की उपस्थिति में संस्था के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद रज़ा खान को 2025 के लिये सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह सहित अन्य सभी ने नवचयनित अध्यक्ष को माल्यार्पण करके स्वागत किया जिसके पश्चात नवचयनित अध्यक्ष ने अपने 2025 की सम्पूर्ण कार्ययोजना सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही यह विश्वास दिलाया कि आने वाला 2025 कार्यकाल एक स्वर्णिम काल की तरह जाना जायेगा। नवचयनित अध्यक्ष ने सदन की सहमति से विनीत गुप्ता को सचिव, विवेकानन्द मौर्या को कोषाध्यक्ष, हर्ष माहेश्वरी को सह सचिव, चन्द्रेश मौर्या को सह कोषाध्यक्ष के रूप में घोषणा किया। इस पर उपस्थित सभी लोगों ने माला पहनाकर सभी नवचयनित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत करते हुये माल्यार्पण करके बधाई दिया। इस अवसर पर आदर्श वर्मा, संतोष अग्रहरी, नागेन्द्र यादव, विवेकानन्द मौर्या, चन्द्रेश मौर्या, ताहिर कादरी, लोकेश जावा, डॉ राशिद खान, धीरज गुप्ता, हर्ष माहेश्वरी, रविन्द्र यादव एडवोकेट, अवधेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव विकास अग्रहरी ने किया। अन्त में नवचयनित सचिव विनीत गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


