Jaunpur News : पाइपलाइन कटने से 3 दिन से दर्जन भर गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के हौज गांव में स्थित पानी टंकी की पेयजलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन जेसीबी के चपेट में आकर कट गयी जिससे 3 दिनों से दर्जन भर से ज्यादा गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ज्ञात हो हौज सहित गांवों में बोरिंग का पानी खारा मिलता है किसी किसी के बोरिंग का पानी मीठा व पीने लायक रहता है। 22 जनवरी को टंकी के पास ब्लॉक का काम कर रही जेसीबी की चपेट में उक्त पाइपलाइन आकर कट गयी जिसके बाद मौके पर पानी का तेज रिसाव होने लगा जो धीरे-धीरे काफी तेज हो गया। इसके चलते पेयजलापूर्ति ठप हो गई। पेयजल के लिए चौमना, भीखमपुर, हौज गिरी बस्ती, सादीपुर, मठिया, इजरी आदि गांव के लोग पेयजल के लिए घर से काफी दूर जाकर पीने का पानी लाने को मजबूर हैं। पम्प ऑपरेटर रतन सिंह परमार ने बताया कि पाइप के कटने के कारण टंकी का पूरा पानी उक्त स्थान पर जमा हो गया। उस जमा हुए पानी को बुधवार से लगातार निकलवाने का काम चल रहा है। उसके बाद उक्त पाइपलाइन को ठीक किया जाएगा।


