BREAKING

Jaunpur News : डायट जौनपुर में आयोजित हुआ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कार्यशाला | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में आ रहीं चुनौतियां एवं समस्याएं' जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक पंचम मंडल वाराणसी अशोक नाथ तिवारी व उप शिक्षा निदेशक डॉo विनोद शर्मा ने दीप प्रज्वलन से किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि अशोक नाथ तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अपनी संस्कृति और राष्ट्रीय धरोहर के साथ शिक्षा के गुणवत्ता को सुधारने में अहम भूमिका निभायेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रो. धीरेन्द्र पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति छोटे बच्चों के लिए ज्यादा प्रभावी होगी। असिसिस्टेंट प्रोफेसर कर्मचन्द यादव ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पुरानी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का कार्य करेगी। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में तुलनात्मक दृष्टि से नई शिक्षा नीति को बेहतर सुगम और सरल बताया। कार्यशाला में राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉo रवीन्द्रनाथ, डायट प्रवक्ता डॉ० अश्विनी पाण्डेय, डॉ० शैलेश कुमार, डॉ० किरन त्रिपाठी सहित समस्त प्रवक्ताओं ने व्याख्यान दिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नोडल डॉo सोनू भारती ने अपनी अहम भूमिका निभायी। कार्यशाला में एसआरजी अजय मौर्य, एआरपी डा. संतोष तिवारी, डा. ओम प्रकाश विश्वकर्मा, सुशील उपाध्याय, डॉ राज भारत मिश्रा, ब्रजबंधु सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा ने किया।




*Happy New Year 2025: पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad

*#Advertisement: Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | प्रज्ञा एसोसिएट (Contractor & Supplier) | मैन्युफैक्चर इंटरलॉकिंग सीमेंट ईट वाजिदपुर, वनविहार रोड, जौनपुर | प्रज्ञा फीलिंग स्टेशन | वाराणसी रोड, जगदीशपुर, जौनपुर | प्रो. अजय सिंह मो. 9473628123| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें