Jaunpur News : 10.5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार | Naya Savera Network
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पुलिस ने 10.5 किलो गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ओमकार वर्मा है जो सरपतहां थाना क्षेत्र के खेतापुर बाल्मिकीपुर का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने सुरिस पेट्रोल पंप के पास से ओमकार वर्मा को गिरफ्तार किया जिसके पास से 10.5 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी का अपराधिक इतिहास भी पुलिस के लिए एक बड़ा सुराग है जिसमें उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हुए हैं।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सैयद हसन जाफर रिजवी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पांडेय, कांस्टेबल बृजेश मिश्रा, अमरनाथ यादव, अमन यादव, प्रभाकर यादव शामिल रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


