जौनपुर कांग्रेस ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन | Naya Savera Network

जौनपुर कांग्रेस ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व प्रभारी उत्तर प्रदेश सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीर बहादुर विक्रम सिंह बाबा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने जिला महिला अस्पताल में फल वितरण किया। संसद में महिलाओं की सशक्त आवाज और आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली तेजतर्रार नेता प्रियंका के जन्मदिन के अवसर पर बाबा सिंह ने कहा कि देश में महिला सशक्तिकरण और राजनीति में भागीदारी पर अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गांधी ने राज्य में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की शुरुआत की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उन्होंने राज्य की राजधानी लखनऊ में एक रैली की शुरुआत की, जिसमें कई वादे और उम्मीदें थीं, जिसमें पूरे राज्य से महिलाओं की भागीदारी देखी गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी विकेश उपाध्याय, संदीप सोनकर, अजय सोनकर, शशांक राय अंकित, आदिल, अमन सिन्हा, प्रवीण सिंह पिंटू, गुलाब सिंह, रोहित पाण्डेय, अतीक, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


*Happy New Year 2025: प्रशस्य जेम्स के डा. संदीप पाण्डेय की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | मिश्रा काम्प्लेक्स, ओलन्दगंज तिराहा, जौनपुर | संपर्क करें- 9161188777| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Happy New Year 2025: सखी वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं| #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें