Health : क्या आप भी हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं? | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
बाल झड़ने के पीछे कई कारण छुपे हो सकते हैं। खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस, इस तरह के फैक्टर्स हेयर फॉल की समस्या का कारण बन सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में पैदा हुई किस विटामिन की कमी से बाल झड़ सकते हैं? आइए कुछ ऐसे पोषक तत्वों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिनकी कमी से हेयर फॉल की समस्या बढ़ सकती है।
- विटामिन डी और बी कॉम्प्लेक्स की कमी
विटामिन डी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी के लक्षण शरीर के साथ-साथ बालों पर भी नजर आ सकते हैं। अगर बॉडी में विटामिन डी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी पैदा हो जाए, तो महिलाओं या फिर पुरुषों को बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो विटामिन डी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स रिच फूड आइटम्स को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए।
- गौर करने वाली बात
विटामिन डी के अलावा आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी हेयर फॉल की समस्या का मुख्य कारण बन सकते हैं। इसके अलावा बायोटिन का स्तर कम होने की वजह से भी आपके बाल झड़ सकते हैं। कुल मिलाकर हेयर फॉल की समस्या को पैदा होने से रोकने के लिए आपको अपने डाइट प्लान को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
- कमी को कैसे दूर करें?
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप पनीर, योगर्ट, दलिया और ओट्स जैसी चीजों को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को दूर करने के लिए केले, संतरे, मेवे, दूध, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियां, मशरूम, ब्रोकोली और एवोकाडो जैसी चीजों का सेवन किया जा सकता है।




%20%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B2%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%9C%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)