Entertainment News : फिर साथ लौट शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव की जोड़ी, लोकगीत 'सवतिया प मरे लगला' हुआ वयारल | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
भोजपुरी संगीत जगत में सिंगर शिल्पी राज ने मधुर गायन से मुकम्मल स्थान बनाया है और संगीत की दुनियां में मिसाल कायम किया है। उनकी सुरीली आवाज के दीवानों की तादाद करोड़ों में है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने करियर की शुरुआत में ही अपने डांस और अदा का जादू चलाकर सबका अपनी खींच लिया था, तो वहीं फिल्मों व गानों में शानदार अभिनय करके भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके हुश्न और अदा के कायल फैंस की तादाद करोड़ों में है। ऐसे में सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव जब भी एक साथ कोई सांग लेकर आती हैं तो वह सुपरहिट तो होता ही है, साथ ही साथ वायरल भी हो जाता है। इसी कड़ी में सिंगर एक्ट्रेस की इस हिट जोड़ी में भोजपुरी लोकगीत 'सवतिया प मरे लगला' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के ऑडियो में शिल्पी राज भोजपुरी श्रोताओं का खूब मनोरंजन कर रही हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं।



%20%20Affiliation%20No.%202132085%207380691111,%209453567111%20%20SIDDIQPUR,%20JAUNPUR-222003%20%20%20Naya%20Savera%20Network.jpg)