BREAKING

UP News : सजा दो घर को गुलशन सा अवध में राम आये हैं | Naya Savera Network





  • श्रीराम भजन संध्या में सदस्यों ने राम के भजनों की दी प्रस्तुति

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर श्रीराम भजन संध्या का शुभारम्भ  भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मानव सेवा क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम का श्रीराम की वंदना कार्यक्रम की संयोजिका मधु वर्मा ने बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत की। सभी का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। 

सुधीर मोहन का गीत सजा दो घर को गुलशन अवध में राम आएंगे ने श्रोताओं की बहुत वाहवाही लूटी। प्रीति सक्सेना की मेरी झोपड़ी में राम आएंगे बहुत पसंद किया गया। रश्मि सक्सेना का भजन मेरे रोम-रोम में बसने वाले राम ने खूब तालियां बटोरी। बीनू सिन्हा ने नगरी हो अयोध्या सी रघुकुल सा घराना हो पसंद किया गया। 


शास्त्रीय गायिका डॉ. निधि मिश्रा, शकुन सक्सेना, रीटा सक्सेना, कल्पना सक्सेना, कुसुम गुप्ता, रितेश साहनी, मंजू लता, संध्या भाटिया, कमल भाटिया, डॉ. असित रंजन, इं. ए. एल.गुप्ता, जितेंद्र सक्सेना, अविनाश सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी, अनिला रंजन, गंगा राम पाल ने राम के भजन बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। अध्यक्षता प्रो. सरला चौधरी ने की । कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सतेंद्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, पीयूष गुप्ता, साधना गुप्ता, अखिलेश सक्सेना, राजीव सक्सेना सिटी उपस्थित रहे। सभी का आभार इन्द्र देव त्रिवेदी ने व्यक्त किया। 

*Happy New Year 2025: वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठु​कराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*Happy New Year 2025: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad





नया सबेरा का चैनल JOIN करें