23 मार्च को विविध समस्याओं पर होगी चर्चा | Naya Savera Network
अयोध्या। भारतवर्ष के सभी प्रांतों से आईडियल पत्रकार संगठन से जुड़े शीर्ष व पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल होने आगामी 23 मार्च, रविवार को पूरे दिन अयोध्या में ही उपस्थित रहेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र व उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष प्रशांत शुक्ला ने उक्त जानकारी दी है। गौरतलब हो कि इस पत्रकार सम्मेलन में देशभर से करीब 400 पत्रकार आने की खबर अभी तक मिली है। पूरे दिन चलने वाले सत्र की रूपरेखा भी बन गई है। बताते हैं कि इस विशाल आयोजन के लिए महासंघ के जिम्मेदार पदाधिकारी जनवरी के अन्तिम सप्ताह में भेंट देने व पत्रकारों की सुविधाएं का जायजा लेने अयोध्या जाने वाले हैं। इस आयोजन को सहयोग प्रदान करने कई ने स्वीकृति भी दी है जिसका संगठन आभारी है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 9198494250 व 8787041510 पर संपर्क किया जा सकता है।
Tags:
recent


