Varanasi News : युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने जानलेवा हमले की घटना में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी भदवा गांव से की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम सिंह (20 वर्ष) पुत्र अनिल सिंह और शिवम सिंह (18 वर्ष) पुत्र चुलबुल सिंह शामिल हैं। मामला 3 दिसंबर को घटित घटना से संबंधित है, जिसमें प्रार्थिनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अभियुक्तों ने उनके पुत्रों आशु सिंह और अमन सिंह पर जानलेवा हमला किया। शिकायत के अनुसार, हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त शिवम सिंह (पुत्र अनिल सिंह) ने स्वीकार किया कि यह झगड़ा पूर्व विवाद का परिणाम था। उन्होंने यह भी बताया कि घटना में दूसरा अभियुक्त शिवम सिंह (पुत्र चुलबुल सिंह) भी शामिल था। पुलिस आरोपितों से पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आदित्य सेन सिंह और प्रशिक्षु दरोगा महेश जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
![]() |
| Ad |

