UP News : भानाकवि सेवा समिति के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि | Naya Savera Network
मिर्जापुर। शिखर क्षेत्र के जनपद मिर्जापुर पहुंच कर भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के वरिष्ठ संरक्षक कदम कदम पत्रिका के संपादक छोटेलाल शर्मा के बड़े भ्राता व अमर शर्मा के दादाजी के निधन पर शोक सभा कार्यक्रम में पहुंचकर संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। उक्त कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, संस्था प्रधान का सचिव मनोज कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष भदोही कैलाश नाथ शर्मा, जिला महासचिव भदोही राम नारायण शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर मनीष शर्मा, संस्था कार्यकारिणी सदस्य मुन्नालाल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अभोली मोहित शर्मा, जिला सचिव भदोही एडवोकेट मुकेश शर्मा, संस्था कार्यकारी सदस्य अमरजीत शर्मा, आशीष शर्मा जिला अध्यक्ष वाराणसी सुनील शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



