UP News : बीडीए का बसंत पर फ्लॉवर शो एवं शिवरात्रि पर पुष्प सप्ताह मनाने का विचार | Naya Savera Network




निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण के रामगंगा नगर आवासीय योजना में निर्माणाधीन रामायण वाटिका में बसंत  पर्व पर फ्लावर शो करने एवं बरेली शहर में शिवरात्रि पर फ्लावर वीक मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया। बरेली विकास प्राधिकरण के  उपाध्यक्ष मनीकणडन ए ने एक बैठक में दिल्ली के उद्यान अधिकारी ए  चिल्लाह, जिला उद्यान अधिकारी बरेली, डा. रंजीत सिंह, आई. वी. आर. आई, हार्टिकल्चर एक्सपर्ट एवं जी.आर. एम. स्कूल के प्रबन्धक  राजेश जौली आदि के साथ रामगंगा नगर आवासीय योजना में निर्माणाधीन रामायण वाटिका में फ्लावर शो करने एवं बरेली शहर में फ्लावर वीक मनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।  


कहा गया कि फूल प्रकृति द्वारा हमें दिये गये सबसे खूबसूरत उपहारों में से एक है, इसके विभिन्न रंग और सुन्दर सुगन्ध ही फूलों को मनुष्य के लिए वांछनीय बनाती है। फूल से निकलने वाली सुन्दर सुगन्ध मानव मन को ताजगी और शॉति का एहसास कराती है। इसी प्रेरणा से प्रेरित होकर बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि रामगंगा नगर आवासीय योजना में निर्माणाधीन रामायण वाटिका में रंगोत्सव होली के पर्व से पूर्व बसन्त ऋतु के आगमन पर दो दिन के लिए विभिन्न प्रजाति के पुष्पों की भव्य पुष्पप्रदर्शनी (फ्लावर शो) का आयोजन किया जायेगा। 
इसके साथ-साथ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बरेली शहर में पुष्प सप्ताह (फ्लावर वीक) मनाने पर विचार किया गया। पुष्प सप्ताह के अन्तर्गत बरेली शहर के निवासियों/दुकानदारों/प्रतिष्ठान स्वामियों से अनुरोध किया जायेगा कि महाशिवरात्रि पर्व पर अपने-अपने घरों व शोरूम इत्यादि के बाहर एक सप्ताह क्षमतानुसार पुष्प/गमले प्रदर्शित करें, इससे शहर में पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति लोगों में नयी चेतना विकसित होगी तथा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर की आभा नये स्वरूप में सामने आयेगी व बरेली शहर की सम्पूर्ण प्रदेश में अलग पहचान होगी। 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD


*LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email. vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note All types of Loan Available  #NayaSaberaNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें